तू खूबसूरत सी अल्फाज़ ❤️🌼
तू खूबसूरत सी अल्फाज़
किसी शायर के ज़ज्बात सी ।
मैं बेगाना सा शब्द
जैसे कि अर्थहीन सा बात कोई ।।
![]() |
| मैं हकीक़त, तुम ख़ाब कोई |
तू खूबसूरत सी चाँद
उस पूर्णमासी के रात सी ।
मैं अंधेरा सा खोया
जैसे कि अमावस की रात कोई ।।
तू खूबसूरत सी ख़्वाब
उस भूलते हुए धुंधले याद सी ।
मैं हकीक़त सा तस्वीर
जैसे कि टूटा हुआ ख़ाब कोई ।।
तू खूबसूरत सी प्यार
उस हिन्दी फ़िल्मों की पात्र सी ।
मैं सोचता सा रहा
जैसे कि हीर-रांझा का प्यार कोई।।
